कूड़े से आज़ादी के तहत अभियान चलाया रीना महेश्वरी नें
* अशोक नगर में चलाया अभियान
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आह्वान पर दिल्ली शहर में शुरू गया एक महीने का कूड़े से आज़ादी अभियं जोर पकड़ने लग गया है | सरकारी अधिकारी हो या कर्मचारी आठवा जनप्रतिनिधि सभी इस अभियान से जुड़ने लगे हैं और अपने-अपने स्तर पर साफ़ सफाई की मुहीम में शामिल होने लगे है |
इसी अभियान के तहत रोहताश नगर विधानसभा के तहत अशोक नगर वार्ड में स्थानीय निगम पार्षद रीना महेश्वरी भी इस अभियान से जुड़ अपने वार्ड के तहत सफाई अभियान के काम में जुटी हैं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रीना माहेश्वरी नें अशोक नगर फाटक, नजदीक मौहल्ला क्लिनिक, डी ब्लाक में संजय पांचाल मंडल अध्यक्ष के साथ स्वच्छ अभियान चलाया । जिसमें महामंत्री विनीत राठी ,महामंत्री अनिल कटारिया , कोषाध्यक्ष हरीश गर्ग , व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश महेश्वरी , सतीश शर्मा , अनिल सक्सेना , अंजू पांचाल , पंकज गुप्ता , सुरेंद्र पाल , प्रमोद जैन , गौरव पांचाल , बोबी पांचाल ,रेनू चौधरी, आशा शर्मा , संगीता मित्तल , परवीन सिंघल , मनीष जैन , लालू , सुरेंद्र पाल मंडल टीम एवं एम सी डी और मलेरिया विभाग की टीम उपस्थित रहीं |
रीना माहेश्वरी नें लोगो से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा बिना जनता के सहयोग के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता | रीना माहेश्वरी नें कहा कहा दिल्ली को कूड़े से आज़ादी तभी मिल सकती है जब हर नागरिक इसमें भागीदार बने. जब तक हम समाज को अपना घर नहीं मानेंगे, तब तक स्वच्छता सपना ही बनी रहेगी ,न हम गंदगी करेंगे, न करने देंगे यह सोच सभी को अपनानी पड़ेगी | उन्होंने कहा की दिल्ली सरकार, एमसीडी और एनडीएमसी तीनों मिलकर इस अभियान को गति देने में जुटी हैं |
उल्लेखनीय है कि दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम की ओर से शुरू किए गए ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ स्वच्छता अभियान का पिछले सप्ताह शुभारंभ किया था | और ट्रिपल इंजन सरकार के चलते निगम पार्षद,विधायक व यहाँ तक कि सांसद भी सभी मिलकर अभियान को सफल बनाने में जुटे है | यह अभियान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के स्व्छ्च भारत मिशन से प्रेरित होकर ही चलाया जा रहा है | उक्त अभियान के तहत दिल्ली की तमाम एजेंसियां एकजुट हैं और सभी का लक्ष्य है- मेरी दिल्ली, मेरी जिम्मेदारी. पहले जहां पानी घंटों जमा होता था, अब वहां तुरंत जल निकासी हो रही है. विपक्ष केवल आलोचना करता है, लेकिन हम समाधान दे रहे हैं. एक अगस्त से 31 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष स्वच्छता अभियान में दिल्ली के सभी 250 वार्ड, 70 विधानसभा क्षेत्र और विभिन्न सरकारी विभाग शामिल हों रहे हैं |


