Home Breaking News छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मुरैना में 24 घंटे के...

छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मुरैना में 24 घंटे के अंदर आरोपी के घर चला बुलडोजर

0
314
छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मुरैना में 24 घंटे के अंदर आरोपी के घर चला बुलडोजर
छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, मुरैना में 24 घंटे के अंदर आरोपी के घर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव में आज 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मासूम बच्ची अपने पिता के लिए बीड़ी का बंडल लेने दुकान पर गई हुई थी। आरोपी दुकानदार रिंकू शर्मा ने मासूम बच्ची को चॉकलेट व बिस्किट का लालच दिया। इसके बाद दुकान के पीछे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज

घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर उसके घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार देवगढ़ गांव निवासी 6 साल की बच्ची करीब साढ़े आठ बजे पिता के लिए बीड़ी लेने दुकान पर गई थी। दुकानदार रिंकू शर्मा उम्र 32 वर्ष टॉफी का लालच देकर उसे दुकान के अंदर एक कमरे में ले गया। यहां पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here