सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

सहरसा में 3 साल की बच्ची से रेप,ईदगाह के पास ले जाकर किया गलत काम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सहरसा में 3 साल की बच्ची से रेप, खेल रही थी मासूम, ईदगाह के पास ले जाकर किया गलत काम

Saharsa Rape With 3 Year Old Girl Admitted In Hospital Accused Caught By  Police ANN | Saharsa News: सहरसा में 3 साल की बच्ची से रेप, खेल रही थी  मासूम, ईदगाह के

महिला थानाध्यक्ष डॉली कुमारी ने कहा कि बच्ची अभी सदर अस्पताल में है. बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है. घटना बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

बिहार के सहरसा में हुई एक घटना ने शर्मसार कर दिया है. मंगलवार (21 नवंबर) को एक तीन साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने रेप की घटना को अंजाम दिया. इस घटना से बच्ची के परिजन सदमे में हैं. मासूम बच्ची का सहरसा सदर अस्पताल (Saharsa Sadar Hospital) में इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित लड़के को पकड़ लिया है. वह नाबालिग बताया जा रहा है. पूरी घटना सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

आरोपित को पकड़कर महिला थाने को सौंपा गया

घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बच्ची और नाबालिग लड़का दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद जब इसके बारे में परिजनों को पता चला तो उन्होंने बिहार थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को पकड़ लिया. बिहरा थाना की पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के बाद उसे महिला थाने को सौंप दिया.

Advertisement

बच्ची ने खुद बताया आरोपित लड़के का नाम

इस घटना को लेकर बच्ची के पिता की मानें तो वो सब्जी की दुकान पर थे. जब खाना खाने के लिए वे घर पर आए तो उनकी पत्नी ने इस घटना के बारे में बताया. बच्ची के शरीर में खून लगा था. घटना को लेकर बच्ची ने आरोपित लड़के का नाम भी बताया. वह खेल रही थी. उसी दौरान लड़का बच्ची को ईदगाह के पास ले गया और वहां उसने गलत काम किया.

अभी सदर अस्पताल में है पीड़ित बच्ची

वहीं इस पूरे मामले में महिला थानाध्यक्ष डॉली कुमारी ने कहा कि बच्ची अभी सदर अस्पताल में है. बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है. आरोपित को पकड़ लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *