सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

इंटरनेशनल मैगजीन के बाद रणवीर सिंह को दोबारा मिला न्यूड फोटोशूट का ऑफर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

एक्टर रणवीर सिंह कुछ दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में थे। उनकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुईं। एक इंटरनेशनल मैगजीन ‘पेपर’ के कवर पेज के लिए कराए गए इस फोटोशूट की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई। बात यहां तक पहुंच गई कि रणवीर के खिलाफ मुंबई में कुछ जगहों पर केस दर्ज हो गया और कुछ शहरों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन तक हुआ। हालांकि इस पूरे विवाद के दौरान रणवीर चुप्पी साधे रहे और वो अब तक खामोश हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने रणवीर को खूब सपोर्ट किया। अर्जुन कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक सभी ने एक्टर को सपोर्ट किया। अब रणवीर को एक बार फिर न्यूड फोटोशूट करवाने का ऑफर मिला है जिसके बारे में फिर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है की पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल यानी कि पेटा इंडिया ने रणवीर से रिक्वेस्ट की है कि वह उनके कैम्पेन के लिए भी एक बार न्यूड फोटोशूट करवाएं। पेटा इंडिया ने रणवीर सिंह से ये गुजारिश की है कि वो शाकाहार को प्रमोट करने वाली इस मुहिम से जुड़ें। इस लिस्ट में उन सेलिब्रिटीज का नाम भी दर्ज है जो कि इस कैंपेन से पहले ही जुड़े हुए हैं। इस लेटर में वेगन होने के फायदे के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। इस लेटर में ये लिखा गया है कि, ‘जानवरों के प्रति लोगों में दया और करुणा बढ़े, इसके लिए क्या आप पेटा इंडिया के एक बोल्ड एडवर्टाइजमेंट से जुड़ने के लिए तैयार हैं? इस लेटर में एड की टैगलाइन का भी जिक्र किया गया है।’ अब देखते हैं कि रणवीर पेटा की इस रिक्वेस्ट का क्या जवाब देते हैं। अगर वह मान जाते हैं तो फैंस को एक बार फिर रणवीर का न्यूड फोटोशूट देखने को मिल सकता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *