सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Ranveer-Deepika शाहरुख खान के बच्चों को यूं लाड करते दिखे,एक्ट्रेस ने अबराम को जमकर किया दुलार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शाहरुख खान के बच्चों को यूं लाड करते दिखे Ranveer-Deepika, एक्ट्रेस ने अबराम को जमकर किया दुलार

Deepika Padukone and Ranveer Singh showered love on Shahrukh Khan children  video viral -Hindi Filmibeat

वर्ल्ड कपल के फाइनल के दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूूब वायरल हो रहा है. वी़डियो में कपल शाहरुख खान के बच्चों पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.

फिल्मी जगत के कई सारे सितारे कल 19 नवंबर को वर्ल्ड कप का फाइनल देखने के लिए अहमदाबद पहुंचे थे. वहीं बॉलीवुड के पावर पैक्ड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुुए दिखाई दिए.

शाहरुख खान के बच्चों को यूं लाड करते दिखे दीपिका-रणवीर

इनके अलावा बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार संग वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने पहुंचे थे. इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां दीपिका और रणवीर शाहरुख खान के बच्चों पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं.

एक्ट्रेस ने अबराम को जमकर किया किस

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि अबराम को देखते ही दीपिका चिल्ला पड़ती हैं और उनके गाल पर की सारे किस करती हैं. वहीं रणवीर भी अबराम और सुहाना से गले मिलते हैं. इस क्लिप में दीपिका का रिएक्शन चर्चा में बना हुआ है. बता दें कि एक्ट्रेस शाहरुख खास के बेहद करीब हैं. जाहिर है कि वह उनकी फैमिली के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं.

इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका 

वहीं दीपिका के वक्रफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फाइटर को लेकर खूब चर्चा में हैं. फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. वहीं फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार में होंगे.

पायलट के रोल में होंगे दीपिका-ऋतिक

‘फाइटर’ को देश की पहली एरियल एक्शन ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें दीपिका के अपोजिट ऋतिक रोशन होंगे.बता दें कि फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है, जिसमें दीपिका और ऋतिक वायु सेना के पायलट के रोल में नजर आने वाले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *