सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरे पर रणदीप सुरेजवाला का बड़ा बयान, ‘तीन तो हम हैं, चौथा…’

2 मिनट पढ़ें
हरियाणा

हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरे पर रणदीप सुरेजवाला का बड़ा बयान, 'तीन तो हम हैं, चौथा...'

Advertisement

Randeep Singh Surjewala on Haryana CM Face: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस जीत की कोशिशों में जुटी हुई है. एक ओर ज्यादा से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतने पर चर्चा हो रही है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के नाम पर भी अटकलें जारी हैं. इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी बड़ा बयान दिया है.

रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में मुख्यमंत्री पद की इच्छा रखने के सवाल पर कहा कि हर आदमी के अंदर सीएम बनने की आकांक्षा होती है. उन्होंने कहा, “कुमारी सैलजा भी बड़ी नेता हैं. हम तीन आदमी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं- कुमारी सैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मैं खुद.”

हालांकि, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “कोई चौथा भी मुख्यमंत्री हो सकता है. हम तीनों के अलावा किसी और का भी अधिकार हो सकता है. अब कांग्रेस की जीत के बाद हरियाणा का सीएम कौन होगा, यह तो पार्टी का आलाकमान तय करेगा. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे फैसला लेंगे. वो जो भी तय करेंगे, हमें स्वीकार्य होगा.”

सीएम पद को लेकर क्या बोलीं कुमारी सैलजा?

Advertisement

मुख्यमंत्री पद को लेकर कुमार सैलजा ने स्पष्ट रूप से बयान दिया है कि वह फिर से अपनी दावेदारी ठोकेंगी. साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम बनने से भी साफ इनकार कर दिया है. सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद का दावा कोई बीता हुआ कल नहीं है जो लौटकर नहीं आ सकता.

हरियाणा उप मुख्यमंत्री पद पर भी कइयों की दावेदारी

गौरतलब है कि फिलहाल कांग्रेस बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ रही है, लेकिन पार्टी में उप मुख्यमंत्री को लेकर भी मारा मारी चल रही है. रेवाड़ी विधानसभा सीट से से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने डिप्टी सीएम पद के लिए अपना दावा पेश किया था. इसके बाद फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने भी उप मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है. बता दें, नीरज शर्मा पूर्व मंत्री पंडित शिव चरण शर्मा के बेटे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *