सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ICC का एतिहासिक फैसला! वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी को किया मेंस के बराबर, तो रनर अप…

2 मिनट पढ़ें
वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी

ICC का एतिहासिक फैसला! वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी को किया मेंस के बराबर, तो रनर अप...

Advertisement

Womens T20 World Cup Prize Money: मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा फैसला लिया. दरअसल, आईसीसी ने वीमेंस क्रिकेट को मेंस क्रिकेट के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है. आईसीसी के नए फैसले के बाद आईसीसी इवेंट्स में जितने पैसे पुरूषों को मिलेंगे, उतने ही पैसे महिलाओं को मिलेंगे. इस तरह आईसीसी ने मेंस और वीमेंस क्रिकेट के लिए प्राइज मनी बराबर कर दिया है. इसकी शुरूआत वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 से हो जाएगी. वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरूष टीमों के बराबर प्राइज मनी मिलेगी.

अब वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम होगी मालामाल

ऐसा माना जा रहा है कि आईसीसी का यह फैसला क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित होगा. दरअसल, आईसीसी के वार्षिक अधिवेशन जुलाई 2023 में यह फैसला लिया गया था. उस वक्त आईसीसी ने लक्ष्य रखा था कि आगामी कुछ सालों में महिला और पुरूष क्रिकेटरों को समान प्राइज मनी मिलेगी. बहरहाल, अब आईसीसी ने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है. आईसीसी के एलान के बाद संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली टीम को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. भारतीय रुपए में यह रकम देखें तो तकरीबन 20 करोड़ रुपए के आसपास है.

Advertisement

रनर अप को कितने पैसे मिलेंगे?

इससे पहले पिछले साल वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला गया था. इस वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था. उस वक्त ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीतने पर 1 मिलियन डॉलर मिले थे, जो भारतीय रुपए में तकरीबन 8 करोड़ है. लेकिन अब इसे 134 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है. वहीं, वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप की रनर अप टीम को 1.17 मिलियन डॉलर मिलेंगे, यह राशि पिछले रनर अपन को मिले राशि की तुलना में 134 प्रतिशत अधिक है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *