सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

डेंगू मलेरिया से निपटने के इंतजाम किये जा रहे हैं कर्दमपुरी वार्ड में : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

डेंगू मलेरिया से निपटने के इंतजाम किये जा रहे हैं कर्दमपुरी वार्ड में : मुकेश बंसल

Advertisement

डेंगू मलेरिया से निपटने के इंतजाम किये जा रहे हैं कर्दमपुरी वार्ड में : मुकेश बंसल

* बीस दिन में हो जायेगी फॉगिंग पूरी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,अगला एक महीना मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका के चलते खतरनाक है। हर वर्ष अगस्त से लेकर अक्टूबर तक मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के सर्वाधिक मामले रिकार्ड किए जाते हैं, ऐसे में इन बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं।

Advertisement

इसी विषय पर हमने कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल से की बातचीत और उनसे जाना की डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव हेतु वह अपने वार्ड में क्या क्या कार्य कर रहे है। मुकेश बंसल ने बताया की डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव हेतु मैंने अपने वार्ड में फॉगिंग का काम शुरू करवा दिया है। मुकेश बंसल ने बताया कि मैंने अपने पूरे वार्ड का एक चार्ट बना रखा है जिसके मुताबिक पूरे वार्ड में फॉगिंग का कार्य हो रहा है और लगभग 20 दिन में पूरे वार्ड में फॉगिंग का कार्य पूरा हो जाएगा और फिर दोबारा से शुरू होगा। मुकेश बंसल ने बताया की इन कार्यों के साथ साथ हम अपने वार्ड की जनता को जागरूक कर रहे हैं, लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से बचाव हेतु लोग अपने घरों में, घरों के कोनों में, छत पर या घरों के आसपास कही भी पानी को एकत्रित न होने दे, लोग अपने घरों में और घरों के आसपास साफ सफाई व स्वच्छता को बनाए रखें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करे, कूलर साफ रखें, हर तीन से चार दिन में पानी को बदल दें, टूटे कप-प्लेट, डिब्बों आदि में पानी न जमा होने दें, गमलों में पानी हर तीन से चार दिन में बदलें, विंडो एसी का पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी को ढक कर रखें, शरीर को ढक कर रखें, कंटेनर में पानी ढककर रखें या हर चार दिन में खाली कर दें आदि।

मुकेश बंसल ने बताया कि अभी तक भगवान के आशीर्वाद से और हमारे प्रयासों से मेरे वार्ड में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया का कोई भी मामला सामने नहीं आया है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *