रामनारायण दुबे की धर्मपत्नी लालती दुबे का निधन

0
11
लालती दुबे
रामनारायण दुबे की धर्मपत्नी लालती दुबे का निधन

रामनारायण दुबे की धर्मपत्नी लालती दुबे का निधन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व महापौर रामनारायण दुबे की धर्मपत्नी लालती दुबे का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया | लालती दुबे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी पूर्वी दिल्ली के स्वामी दयानन्द अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था | लालती दुबे बेहद ही मिलनसार तथा मृदुभाषी महिला थी | वे श्री दुबे के कंधे से कंधा मिला समाजसेवा में पूरी तन्यमता से लगी रहती थी | उनकी छवि एक सामाजिक तथा धार्मिक महिला के रूप में पूरे क्षेत्र में थी | कई सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं से जुडी लालती देवी अपने पीछे पति रामनारायण दुबे पुत्र वीरेन्द्र दुबे,महेंद्र दुबे ,पुत्री जयश्री मिश्रा सहित पूरा हरा भरा परिवार छोड़ कर गई है | सीमापुरी श्मसान घाट पर उनका अंतिम लालती संस्कार किया गया |

केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ,दिल्ली भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा,पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी,विधायक संजय गोयल,वीर सिंह धिगान ,निगम पार्षद प्रीती सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता,कार्यकर्ता ,विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग तथा परिजन इस मौके पर मौजूद रहे | वीर अर्जुन परिवार नें भी श्रीमती लालती देवी के निधन पर शोक जताते हुए उनके प्रति सवेंदना व्यक्त की |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here