सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

ट्रिपल इंजन की सरकार के बावजूद नगर निगम को नहीं जारी हो पा रहा मरम्मत तक के लिए फंड

3 मिनट पढ़ें
नगर निगम

ट्रिपल इंजन की सरकार के बावजूद नगर निगम को नहीं जारी हो पा रहा मरम्मत तक के लिए फंड

Advertisement

ट्रिपल इंजन की सरकार के बावजूद नगर निगम को नहीं जारी हो पा रहा मरम्मत तक के लिए फंड

फिर झेलेगी दिल्ली जलभराव

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी जिस डबल इंजन सरकार की बात किया करती दिल्ली की जनता नें उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें डबल इंजन की सरकार सौंप दी जो बाद में नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बन गई लेकिन दिल्ली की समस्याएं जस की तस बनी हुई है |

Advertisement

यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर वार्ड के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं डबल इंजन की सरकार बनते ही भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें कहा था इस बार जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा | लेकिन मानसून से पहले ही दिल्ली डूबती नजर आई | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं ने 75 ऐसे पॉइंट्स चिन्हित किए गए हैं जहां हर साल मॉनसून के दौरान बड़े पैमाने पर जलभराव होता है। इन सभी जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निगम ने इन सभी पॉइंट्स पर सभी छोटे बड़े नालों की मरम्मत और दोबारा डिजाइन करने के लिए दिल्ली सरकार के पास अप्रैल महीने में 60 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी थी, लेकिन अभी तक निगम को यह धनराशि नहीं मिल पाई। फंड की कमी के कारण निगम इन पॉइंट्स की मरम्मत आदि नहीं कर पाई। इसलिए हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना ही पड़ेगा।

सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं बरसात के दौरान पानी का फ्लो बहुत अधिक तेज होता है इसके लिए नाले को दोबारा बनाना होगा। नाले के आसपास अतिक्रमण की भी समस्या है। अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई ठीक से नहीं हो पाती। इसके लिए निगम ने दिल्ली सरकार के पास अप्रैल के शुरू में ही 60 करोड़ से अधिक धनराशि की डिमांड भेज दी थी। मई का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक निगम को दिल्ली सरकार से फंड नहीं मिल पाया। सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं पहले तो दोनों सरकारों में तालमेल की कमी की वजह से विकास कार्य बाधित होते थे लेकिन अब तो ट्रिपल इंजन की सरकार ही भाजपा और उपराज्यपाल भी केंद्र सरकार के प्रतिनिधि है फिर फंड देने में क्यों देरी हो रही है | सुभाष लाला कहते हैं इसलिए भाजपा सरकार को जुमलों की सरकार कहा जाता है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *