सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

क्रूज़ की सवारी का आनन्द मिलेगा दिल्ली में ही लोगो को दिल्ली सरकार का एतिहासिक फैंसला : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

क्रूज़ की सवारी का आनन्द मिलेगा दिल्ली में ही लोगो को दिल्ली सरकार का एतिहासिक फैंसला : दर्शन सिंह

Advertisement

क्रूज़ की सवारी का आनन्द मिलेगा दिल्ली में ही लोगो को दिल्ली सरकार का एतिहासिक फैंसला : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के लोगो को क्रूज़ की सवारी का आनन्द लेने के लिए दिल्ली से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और लोग अब कुछ माह बाद दिल्ली की यमुना नदी में ही क्रूज़ की सवारी कर सकेगें दिल्ली सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते है भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की जनता के हित में लगातर फैंसले ले रही है |

दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है. इस साल दिसंबर से यमुना नदी में बिजली से चलने वाली नावों पर सैर करने की सुविधा मिलने वाली है. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इस महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दे दी है. इस परियोजना के तहत सोनिया विहार और जगतपुर के बीच करीब 4 किलोमीटर के हिस्से पर क्रूज सेवा चलाई जाएगी. यह योजना दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने और यमुना को एक उपयोगी और आकर्षक जलमार्ग में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने वजीराबाद के उत्तर में सोनिया विहार के पास यमुना किनारे दो जेटी बनाने का टेंडर पहले ही अवार्ड कर दिया है. ये जेटी क्रूज सेवा के संचालन के लिए आधारभूत ढांचे का हिस्सा होंगी, जहां से यात्रियों की सवारी शुरू और समाप्त होगी. निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है. दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन निगम लिमिटेड ने इस क्रूज सेवा के संचालन के लिए एक निजी ऑपरेटर का चयन कर लिया है. आगामी तीन से चार महीनों में इलेक्ट्रिक नावों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. क्रूज संचालन के लिए ‘राजस्व-साझाकरण व्यवस्था पर आधारित एक समझौता ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसमें सरकार और ऑपरेटर के बीच जिम्मेदारियां तय की जाएगी |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते हैं राजधानी होने के बावजूद अभी तक दिल्ली में यह सेवा उपलब्ध नहीं थी और दिल्ली के लोगो को इसका आनन्द लेने के लिए दिल्ली से बाहर जाना पड़ता था लेकिन अब दिल्ली के लोगो को दिल्ली में ही यह सेवा मिल सकेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *