सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

आयुष्मान योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ दिल्ली में : रोमेश गुप्ता

2 मिनट पढ़ें
रोमेश गुप्ता

आयुष्मान योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ दिल्ली में : रोमेश गुप्ता

Advertisement

आयुष्मान योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ दिल्ली में : रोमेश गुप्ता

लोगो नें उठाना शुरू किया योजना का लाभ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान योजना का लाभ जरुरतमन्द लोगो को मिलना शुरू कर दिया है | अनेक लोग इस योजना का लाभ ले चुके है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब कैशलेस इलाज मिलना शुरू हो गया है। 10 अप्रैल से दिल्ली में आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हुए थे। इसके बाद 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड भी दिल्ली में बनने शुरू हो गए थे। अब आयुष्मान कार्ड से अस्पतालों ने इलाज भी शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ अस्पतालों को अभी भी मरीजों का इंतजार है। दिल्ली के बाहर के मरीजों का भी आयुष्मान स्कीम के तहत दिल की बीमारी का कैशलेस इलाज शुरू हो गया है।

Advertisement

रोमेश गुप्ता बताते हैं दिल्ली में आयुष्मान स्कीम 10 अप्रैल को लॉन्च की गई थी। अब तक स्कीम के तहत दिल्ली में ढाई लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। दिल्ली में अब तक 93 अस्पताल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पैनल में शामिल हैं। इनमें 11 सरकारी अस्पताल भी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कई और अस्पताल इस योजना के साथ जुड़ सकते हैं।

रोमेश गुप्ता कहते हैं जो योजना राजधानी दिल्ली में कई साल पहले लागू हो जानी चाहिए थी लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार की हठधर्मिता के चलते नहीं शुरू हो पाई थी और दिल्ली के लोगो को योजना का लाभ नहीं मिल सका | राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को दिल्ली में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *