सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

‘रमेश बिधूड़ी का कट सकता है टिकट’, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने किया बड़ा दावा

3 मिनट पढ़ें
रमेश बिधूड़ी

'रमेश बिधूड़ी का कट सकता है टिकट', कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने किया बड़ा दावा

Advertisement

Delhi Poll News: कालकाजी से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा (Alka Lamba) ने दावा किया कि बीजेपी की महिला कार्यकर्ता रमेश बिधूड़ी के बयानों से नाराज हैं और उन्होंने दबाव डाला है कि अगर वह इस तरह की टिप्पणी करेंगे तो वे उन्हें समर्थन नहीं देंगी. अलका लांबा ने कहा कि ऐसी खबर है कि बीजेपी रमेश बिधूड़ी का टिकट काट सकती है. ऐसा हुआ तो यह हमारी पहली जीत होगी.

बता दें कि रमेश बिधूड़ी को बीजेपी ने कालकाजी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. अलका लांबा ने कहा, ”अपनी भाषा की वजह से बाहर हो गए. वह जाएं तो इलाके में. विकास की बात करिए. आपकी नजर विकास से ज्यादा मां-बहन-बेटी के गालों पर है. कोई कालकाजी में ऐसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करता. बीजेपी पर दबाव बना, माफी मांगी गई. माफी मांगी लेकिन फिर सीएम पर टिप्पणी कर दी. महिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने बीजेपी पर दबाव बनाया है कि इस तरह की टिप्पणी करेंगे तो हम उनका (रमेश बिधूड़ी) समर्थन नहीं करेंगे. आज खबर है कि रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया जाएगा. यह हमारी पहली जीत होगी.”

 

मेरी लड़ाई आतिशी से- अलका लांबा

पूर्व विधायक अलका लांबा ने कहा, ”मेरी लड़ाई आतिशी मर्लेना से है. वह विधायक और सीएम हैं. आदर्श होना चाहिए था. कालकाजी में सड़कें टूटी हुई हैं, सीवर का पानी, तारें लहरा रही हैं. शराब को लेकर गुस्सा है. शराब नीति लाई जा रही थी उसका विरोध करने की जगह समर्थन कर गईं. ग्राहक नहीं मिल रहे थे उम्र 25 से 21 कर दिया. लोगों में सबको लेकर गुस्सा है. अरविंद केजरीवाल ने संवैधानिक पद पर रहते हुए टेंप्रेरी सीएम बोलकर आतिशी का अपमान किया. आतिशी चुप क्यों हैं.”

Advertisement

आप के लिए आसान नहीं होगा चुनाव जीतना- अलका लांबा

 

बीजेपी सीएम हाउस का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है. इस पर अलका ने कहा, “ये घर देना और निकालने का काम दिल्ली की जनता का है. यह अस्थाई घर है. सीएम अलग-अलग आवास में रहे हैं. 33 करोड़ रुपये खर्च कर रहे थे जब कोरोना में लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा था. 33 करोड़ अस्थायी आवास पर खर्च कर रहे थे जवाब तो देना होगा. वो शीशमहल उनका नहीं है. अरविंद केजरीवाल और आतिशी आपका नहीं था. दिल्ली के कर दाताओं का पैसा था. दिल्ली पर लगाना था. आपने ऐशो-आराम पर फूंके. आसान नहीं होगा इस बार चुनाव जीतना.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *