सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

तिरंगा साइकिल यात्रा की कामयाबी के लिए पूरी ताकत झोंकी राज कुमार जैन नें

3 मिनट पढ़ें
राज कुमार जैन

तिरंगा साइकिल यात्रा की कामयाबी के लिए पूरी ताकत झोंकी राज कुमार जैन नें

Advertisement

तिरंगा साइकिल यात्रा की कामयाबी के लिए पूरी ताकत झोंकी राज कुमार जैन नें

मासिक बैठक में लगाई गई सबकी जिम्मेदारी

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , आज़ादी पर्व के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर बाबरपुर जिले में विशाल तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली जायेगी जो जिले के तहत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगी | इस यात्रा में साइकिल सवार सफेद टी शर्ट तथा सफेद पेंट में भाग लेगें जो कैप भी लगाये होंगे | जिला अध्यक्ष राज कुमार जैन नें बताया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव 15 अगस्त की सुबह आठ बजे साइकिल यात्रा को झंडी दिखायेगें और खुद भी साइकिल यात्रा में भाग लेंगे |

राज कुमार जैन नें बताया साइकिल यात्रा में कई और बड़े कांग्रेस के नेता भी भाग लेंगें | यह साइकिल यात्रा जिला कार्यालय से नाश्ता करने के बाद शुरू होगी और वापसी में समाप्त भी वहीं होगी | जहां दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है | साइकिल यात्रा की तैयारी तो वैसे पिछले कई दिनों से चल रही है ब्लाक कांग्रेस की बैठकों में भी इस पर फोकस किया गया था ,जिला कांग्रेस नें भी आज इस बाबत बैठक ली | बैठक में जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा भी मौजूद रहे | बैठक में सभी विधानसभा प्रभारी ,ब्लाक प्रभारी ,ब्लाक कांग्रेस के तमाम अध्यक्ष ,मंडलम अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

Advertisement

बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की वोट चोरी के आरोप वाली प्रेस कांफ्रेस को बड़ी एल.ई.डी.पर प्रदर्शित किया गया | जिसे सभी कार्यकर्ताओं नें देखा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की निंदा भी की | बैठक में जिला अध्यक्ष नें एक-एक पदाधिकारी से जानकारी ली उनकी इस साइकिल यात्रा में कितनी कितनी भागीदारी रहेगी | यात्रा की निगरानी के लिए ब्लाक प्रभारी ,विधानसभा प्रभारी तो जुटे ही हैं इनके अलावा भी जिला कांग्रेस की ओर से वार्ड स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये जा रहे हैं जो सभी की भागेदारी सुनिश्चित करेगें और पार्टी को अपनी जमीनी रिपोर्ट भी देंगे |

जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा नें सभी कार्यकर्ताओ से इस यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया | उन्होंने कहा इस यात्रा में जिस ब्लाक की भागीदारी सबसे ज्यादा होगी उसे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ट्रॉफी देकर सम्मानित करेगें |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *