दिल्ली के फ़िल्मी हब बनने से बढ़ेगी चहल-पहल राजधानी में : विनोद जायस
* कारोबार में भी लोग तलाश करेंगें सम्भवना
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार दिल्ली के विकास के लिए तकरीबन हर रोज कोई ना कोई नई नीति बनती है और घोषणा करती है जिससे लाखों लोगो को फायदा होता है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल दिशा निर्देश के तहत रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है | दिल्ली सरकार निरंतर जनहित में योजनाएं बना रही है |
बीते दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार दिल्ली को फिल्मी हब बनाने और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्थल के रूप में पहचान दिलाने को लेकर बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि इसके लिए एक नई फिल्म पॉलिसी बनाई जा रही है. इससे राजधानी में फिल्म निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा | सीरी फोर्ट में आयोजित सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में फिल्मों और शूटिंग के आवेदनों को सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमति दी जाएगी. साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के विकास और सुविधाएं देने के लिए बजट तय किया गया है. उनका कहना है कि इस कदम से फिल्म निर्माताओं का मनोबल बढ़ेगा और वे दिल्ली को लोकेशन के रूप में अधिक चुनेंगे | विनोद जायस कहते है ऐसा होने से दिल्ली में चहल-पहल और बढ़ जायेगी ,रोजगार की सम्भावनाएं भी बढ़ेगी साथ साथ दिल्ली के पर्यटन में भी इजाफा होगा |
ऐसा होने से दिल्ली के व्यापार में भी बढ़ोतरी की सम्भावने लोग तलाश करेगें | विनोद जायस कहते हैं दिल्ली को अब सिर्फ राजनीति या इतिहास के लिए नहीं बल्कि अपनी संस्कृति, रचनात्मकता और फिल्मी लोकेशन्स के लिए भी पहचान मिलेगी इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | दिल्ली सरकार का मानना है दिल्ली को फिल्म निर्माण का हॉटस्पॉट बनाया जाए. इससे यहां के कलाकारों और तकनीशियनों को काम के लिए मुंबई न जाना पड़े. रेखा गुप्ता ने कहा कि अभी तक दिल्ली का टैलेंट फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई चला जाता है | जबकि यहां राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान हैं. उन्होंने कहा कि अब सरकार ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. इससे शूटिंग से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक की सभी जरूरतें यहीं पूरी हों |
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार की भागीदारी से राजधानी में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा. इसके लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. यह आयोजन शहर की संस्कृति, विविधता और पर्यटन को बढ़ावा देगा और फिल्म निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स व कलाकारों के लिए नए अवसर पैदा करेगा | विनोद जायस कहते हैं अभी तक दिल्ली के युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश में मुम्बई जाना पड़ता था लेकिन जब अपने ही शहर में तमाम सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तो उन्हें बाहर नहीं भटका पड़ेगा |



