Ram Janmotsav Delhi: भव्य राम जन्मोत्सव का होगा आयोजन : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सनातन धर्म महासभा दिल्ली के तत्वाधान में 27 मार्च शुक्रवार , शाम 5 बजे, शाह ऑडिटोरियम सिविल लाइन्स, गुजराती समाज दिल्ली में श्री राम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। सनातन धर्म महासभा दिल्ली के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द बैराठी, मंत्री श्री सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि,यह वर्ष सनातन धर्म महासभा दिल्ली का स्वर्ण जयंती वर्ष है , इसलिए इस वर्ष श्री राम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।

सनातन धर्म महासभा दिल्ली की स्थापना गोलोक वासी प्रेम चन्द गुप्ता ने की थी। सनातन धर्म महासभा दिल्ली के मंत्री सुरेन्द्र मोहन गुप्ता ने हिन्दू नव वर्ष विक्रमी संवत् 2083 की देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व में शांति हो,जनकल्याण हो, सबका मंगल हो, सबके घर में सुख समृद्धि हो, उन्होंने सबको श्री राम जन्मोत्सव के लिए आमंत्रित किया।सुरेन्द्र मोहन गुप्ता नें बताया कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता करेंगे। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा,तत्पश्चात सबके लिए प्रसाद भोजन की व्यवस्था की है।



