सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Ram Janmotsav Delhi: भव्य रूप से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Ram Janmotsav Delhi: भव्य रूप से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव : सुरेन्द्र मोहन गुप्ता

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :सनातन धर्म महासभा दिल्ली के तत्वाधान में श्री राम जन्मोत्सव, स्वर्ण जयंती वर्ष, शाह ऑडिटोरियम सिविल लाइन्स दिल्ली में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने किया , समारोह में लछमन दास गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेव कुमार गुप्ता, निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, स्वागताध्यक्ष नितिन गोयल, प्रज्ञा पीठाधीश्वर साध्वी मां विभा नन्द गिरी , श्री निवास संस्कृत विद्यापीठ के आचार्य जनार्दनाचार्य , सुशीला गुप्ता, प्रेम सिंघानिया प्रकाश बैराठी, नन्द किशोर अग्रवाल आदि प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित हुए। संस्कृत पाठी बालकों ने स्वस्ति वाचन से दीप प्रज्वलन किया। विधान सभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने प्रभु श्री राम को अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सनातन धर्म महासभा का स्वर्ण जयंती वर्ष है, किसी संस्था के 50 वर्ष पूर्ण होना और कार्य करना बहुत बड़ी बात है।

Advertisement

उन्होंने कहा संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द गुप्ता जी ने राजधानी को अपने प्रयास से राम मय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की उपस्थित महानुभावों ने बहुत सराहना की। महासभा के अध्यक्ष सुशील कुमार गोयल ने 50 वर्षों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला,मंत्री सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद प्रकट किया, सबका अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, प्रसाद दे कर स्वागत किया गया। व्यापारी नेता जगमोहन गोटे वाला, प्रदीप गुप्ता, देव राज बावेजा, अभिषेक गानेदीवाला आदि उपस्थित हुए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *