सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हर तरफ राम ही राम ,एक साथ प्रज्वलित किये गए 5100 दीप : गुरमीत सिंह सूरा

2 मिनट पढ़ें
हर तरफ राम ही राम ,एक साथ प्रज्वलित किये गए 5100 दीप : गुरमीत सिंह सूरा

हर तरफ राम ही राम ,एक साथ प्रज्वलित किये गए 5100 दीप : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

हर तरफ राम ही राम ,एक साथ प्रज्वलित किये गए 5100 दीप : गुरमीत सिंह सूरा

   *  वीरेन्द्र सचदेवा भी हुए शामिल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश-दुनिया में बसे सनातनी आनंदित हैं। जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के बाद सभी लोग मंदिरों की साफ-सफाई को एक अभियान बना दिए हैं वहीं दूसरी ओर पूर्वी दिल्ली, कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड राम भजन से राममय हो गया है। यहां के ग्रेंड अमारा वैंकेट में कथावाचक अजय भाई ने अपनी जादुई आवाज से राम भजन गाकर पूरा वातावरण राममय कर दिया। इस दौरान जय श्रीराम के नाम का उद्घोषन किया गया। कार्यक्रम भाजपा सिख सेल व पश्चिमी दिल्ली के सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा द्वारा आयोजित किया गया।

Advertisement

सूरा ने ब‌ताया कि लोगों में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसलिए मैंने पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए राम भजन कार्यक्रम रखा है, ताकि लोग यहां आएं और अपने जीवन का कुछ क्षण राम को दें। कार्यक्रम में भाजपा भाजपा संगठन महामंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा विशेष रूप से पहुंचकर कथावाचक अजय भाई का शॉल से स्वागत किया। वहीं गुरमीत सिंह सूरा ने दोनों भाजपा नेताओं को
सरोपा देकर सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान सचदेवा ने कहा कि आज हर तरफ राम भक्ति में देश झूम उठा है। प्रधानमंत्री ने जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए हर राम भक्त आतूर है। यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि हमारे कालखंड में प्रभु श्रीराम जी अपने मंदिर में विराजमान होंगे।इसे एक उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में दौरान 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान तरण सलूजा, रमन वोहरा, अमोलक सिंह, रणजीत सिंह, रविंदर सिंह, दलबीर सिहं, कुलविन्दर सिंह, जसविंदर सिंह सहित सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *