सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
Rakshabandhan festival celebrated with enthusiasm in BJP Shahdara district office
Advertisement

भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला कार्यालय, विज्ञान लोक में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा अध्यक्ष अपर्णा गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं एवं बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम, विश्वास, स्नेह और भाईचारे की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा जिला कार्यालय पारिवारिक एवं उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, जिला उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष कौशल अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी अशोक, जिला प्रवक्ता विनीत जैन एवं अमित क्वात्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में रविता त्यागी, रीना गगन प्रकाश, गीता शर्मा, छवि कला सिंह, रुचि अग्रवाल, रेनू गुप्ता, वर्षा गौर एवं बबीता खन्ना सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं एवं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीपक गाबा नें कहा रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ प्रेम, विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज एवं राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *