Home देश दुनिया Rajasthan: जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम जा रहे परिवार के...

Rajasthan: जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम जा रहे परिवार के 5 लोगों की मौत

0
71

Rajasthan: जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम जा रहे परिवार के 5 लोगों की मौत

जयपुर जिले के जमवारामगढ़ इलाके में रविवार सुबह मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक साल का मासूम बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में ट्रेलर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब लखनऊ निवासी यह परिवार खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था।

यह हादसा रायसर थाना क्षेत्र के नेकावाला टोल प्लाजा के पास हुआ। रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़ के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे टोल प्लाजा के पास जोरदार टक्कर हुई, जिससे ट्रेलर पलटता हुआ सड़क से नीचे जा गिरा और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। एक श्रद्धालु परिवार का इस तरह सफर के दौरान काल के गाल में समा जाना बेहद दुखद है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here