सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

रायपुर एम्स के छात्र ने दवा का ओवरडोज लेकर की खुदकुशी, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

रायपुर एम्स के छात्र ने दवा का ओवरडोज लेकर की खुदकुशी, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

रायपुर एम्स के एक छात्र ने अपने छात्रावास में आत्महत्या कर ली. छात्र का नाम रंजीत भोयर था और वह भुवनेश्वर का रहने वाला था. पीजी इंटर्न की परीक्षा में फेल होने के बाद से अवसाद में था.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एम्स के छात्र रंजीत भोयर (25) ने एम्स परिसर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

बेहोशी की हालत में दोस्तों ने देखा

उन्होंने बताया, ”मंगलवार को भोयर के मित्रों ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तब उन्होंने तुरंत छात्रावास वार्डन को सूचित किया. जब चिकित्सकों ने उसकी जांच की तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.’

अधिकारियों ने बताया कि छात्र ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर का रहने वाला था. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आमानाका थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बाद में शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि भोयर ने पिछले वर्ष पीजी इंटर्न की परीक्षा पास नहीं की थी तब से वह अवसाद में था, जिसका वह उपचार करा रहा था.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने दवाइयों का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया था. मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मिल सकेगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कोई भी पत्र बरामद नहीं किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *