सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

RJD नेताओ के ठिकानों पर CBI ने मारा छापा, तेजस्वी यादव ने कहा मॉल मेरा नहीं

2 मिनट पढ़ें
देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी ऋषि अग्रवाल से CBI ने की पूछताछ, सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Advertisement

बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और RJD के कई बड़े नेताओ के ठिकानों पर CBI ने छापा मारा। जमीन के बदले नौकरी के मामले में 25 लोकेशन पर सीबीआई ने रेड्स की। जिन शहरों में ये छापेमारी हुई, उसमें दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, कटिहार और मधुबनी शामिल है। गुरुग्राम में अर्बन क्यूब 71 मॉल है। ये तेजस्वी यादव और उनके करीबियों का बताया जा रहा है। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा- मॉल का नाम अर्बन क्यूब है। कंपनी और मॉल का डिटेल निकालिये। कंपनी के डायरेक्टर भिवानी के हैं। यही नहीं, मुझे पता चला है कि मॉल का शुभारंभ भी एक बीजेपी सांसद के द्वारा किया गया था। भाजपा के साथ हाथ मिलाइए तो हरिश्चंद्र नहीं तो भ्रष्टाचारी, बलात्कारी। आपके पीछे सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स लगा दिया जाएगा। जब मैं विदेश जाता हूं तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर देती है लेकिन जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं, तो वो कुछ नहीं कर पाती। उन्होंने आगे कहा- बीजेपी का फॉर्मूला है ना बिकने वाले को डराना और बिकने वालों को खरीदना। हम क्रिकेटर हैं और इस जोड़ी की कभी न खत्म होने वाली साझेदारी होने वाली है। यह सबसे लंबी पारी होने जा रही है। यह साझेदारी बिहार और देश के विकास के लिए काम करेगी। इस बार कोई रन आउट नहीं हो रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *