सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Raid 2 Box Office Collection Day 6: ‘रेड 2’ ने 6 दिन में बजट का 280% निकालकर बना डाले 13 रिकॉर्ड, पिछड़ गई ‘केसरी 2’ अब ‘जाट’ की बारी

3 मिनट पढ़ें
Raid 2 Box Office Collection

Raid 2 Box Office Collection Day 6: 'रेड 2' ने 6 दिन में बजट का 280% निकालकर बना डाले 13 रिकॉर्ड, पिछड़ गई 'केसरी 2' अब 'जाट' की बारी

Advertisement

Raid 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को 1 मई को तब रिलीज किया गया जब सिनेमाहॉल में जाट और केसरी 2 जैसी बड़ी फिल्में पहले से ही दर्शक बटोर रही थीं. फिल्म को साउथ की दो बड़ी फिल्मों सूर्या की रेट्रो और नानी की हिट द थर्ड केस से भी बराबर की टक्कर मिली क्योंकि इसी दिन ये दोनों बड़ी फिल्में भी साथ में रिलीज हुईं. इसके बावजूद अजय देवगन की रेड 2 की स्पीड में कोई खास फर्क नहीं पड़ा. यानी फिल्म की कमाई की स्पीड बरकार रही और फिल्म अब नया माइलस्टोन सेट करने के करीब पहुंचने वाली है.

फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और साथ ही साल 2025 में रिलीज हुई अब तक रिलीज हुई कितनी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ने ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 19.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद, दूसरे दिन औऱ तीसरे दिन 13.05 करोड़ और 18.55 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा रही. फिल्म ने इस दिन 22.52 करोड़ और पांचवें दिन 7.47 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 81.30 करोड़ रुपये कलेक्ट किए.

सैक्निल्क पर उपलब्ध आज के 10:20 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक 6.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और फिल्म का टोटल कलेक्शन 88.05 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि आज के आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 

रेड 2 ने तोड़ा केसरी 2 का रिकॉर्ड, बस 4 फिल्मों से रह गई पीछे

Advertisement

सैक्निल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार की केसरी 2 ने करीब 82 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म अभी भी बड़े पर्दे पर है लेकिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है. अजय देवगन की फिल्म ने आज केसरी 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

अब फिल्म का अगला निशाना सनी देओल की जाट है जिसने करीब 89 करोड़ रुपये कमाए हैं. सिर्फ जाट, छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड्स छोड़ दें, तो फिल्म ने इस साल अभी तक रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है.

आजाद, इमरजेंसी, मेरे हसबैंड की बीवी, क्रेजी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, द डिप्लोमैट, लवयापा, बैडऐस रविकुमार, द भूतनी, देवा, फतेह और फुले के बाद अब केसरी 2 को मिलाकर 13 फिल्में शामिल हैं जिनका लाइफटाइम कलेक्शन रेड 2 ने पार कर लिया है.

रेड 2 का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रेड 2 को ‘बॉलीवुडशादीज’ के मुताबिक, करीब 40 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है. फिल्म ने 5 दिनों में सैक्निल्क के मुताबिक, 108.65 करोड़ रुपये की इनकम कर ली है. आज के घरेलू कलेक्शन को जोड़कर देखें तो फिल्म ने अपने बजट का करीब 282 प्रतिशत निकाल लिया है और फिल्म ऑफिशियली हिट हो चुकी है.

रेड 2 के बारे में

रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. जिसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा अमित स्याल, सौरभ शुक्ला जैसे दमदार एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को बेहतरीन बना दिया है. फिल्म में वाणी कपूर भी अहम रोल में दिखी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *