सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बिहारी अंदाज में दिखे राहुल गांधी, पूर्णिया में किसानों से की बात, जानें क्या कुछ कहा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहारी अंदाज में दिखे राहुल गांधी, पूर्णिया में किसानों से की बात, जानें क्या कुछ कहा

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अररिया में उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले सोमवार को अररिया में यात्रा के दौरान काली मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की थी.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) मंगलवार (30 जनवरी) को पूर्णिया पहुंची. बिहार के अररिया के बाद दूसरे दिन पूर्णिया पहुंचे राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की. सिर पर गमछा लपेटे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहारी अंदाज में दिखे. उन्होंने किसानों से बात की. बीजेपी (BJP) और पीएम मोदी (PM Modi) पर खूब बरसे.

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार जमीन अधिग्रहण का कानून तोड़ रही है. किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है. आपसे जमीन ली जाती है और अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मुफ्त में दी जाती है. पीएम मोदी तीन काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने की कोशिश की. माल्या और अडानी का कर्जा माफ हो सकता है, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है.

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Advertisement

इससे पहले राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अररिया में उन्हें श्रद्धांजलि दी. अररिया में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैंप स्थल पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बापू (महात्मा गांधी) ने पूरे देश को प्रेम के साथ जीना और सच के लिए लड़ना सिखाया है. आज वे लोग उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने बीते सोमवार को अररिया में यात्रा के दौरान काली मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की थी.

पूर्णिया में राहुल गांधी के दो कार्यक्रम

बता दें कि पूर्णिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दो कार्यक्रम है. पहले कार्यक्रम के तहत उन्होंने किसानों से बातचीत की है. इसके बाद राहुल गांधी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी की रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है. पूर्णिया में ही यात्रा की तैयारी के दौरान कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *