सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

BJP को गुंडों-लफंगों की पार्टी कहने पर राघव चड्ढा की बढ़ीं मुश्किलें, मिला लीगल नोटिस; 3 दिन में लिखित माफी की मांग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BJP को गुंडों-लफंगों की पार्टी कहने पर राघव चड्ढा की बढ़ीं मुश्किलें, मिला लीगल नोटिस; 3 दिन में लिखित माफी की मांग

भारतीय जनता पार्टी को गुंडों-लफंगों की पार्टी कहने को लेकर आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीजेपी युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने आप नेता राघव चड्ढा को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने चड्ढा से उनसे और भाजपा से लिखित में माफी मांगने की मांग की है। चड्ढा को भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया है, ”आपने झूठ बोलकर लोगों और समाज के मन में बीजेपी की प्रतिष्ठा कम करने और दुर्भावना पैदा की।

Advertisement

आपकी ओर से दिए गए बयान अपमानजनक और पूरी भाजपा के चरित्र हनन के समान है

आपकी ओर से दिए गए बयान अपमानजनक और पूरी भाजपा के चरित्र हनन के समान है।” सरीन ने चड्ढा से तीन दिन के भीतर लिखित में माफी की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आपराधिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ केस में गिरफ्तार किए गए भाजयुमो के 8 कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उनका स्वागत किया। चड्ढा ने इसी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे गुंडों और लफंगों की पार्टी बताया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *