सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Raghav Chadha दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर बोले- ‘हमारी लड़ाई किसी घर की नहीं, संविधान बचाने की है’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर Raghav Chadha बोले- ‘हमारी लड़ाई किसी घर की नहीं, संविधान बचाने की है’

ये मकान या दुकान नहीं, संविधान बचाने की लड़ाई है', HC से राहत मिलने पर बोले  AAP सांसद राघव चड्ढा | Delhi HC, AAP MP Raghav Chadha, Indian Constitution,  housing allotment case,

राघव चड्ढा का दावा है कि राज्यसभा में मैंने दो भाषण दिए. पहले भाषण के बाद आधिकारिक आवास रद्द कर दिया गया और दूसरे भाषण के बाद सांसद के रूप में मेरी सदस्यता निलंबित कर दी गई.

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 17 अक्टूबर को कहा कि हमारी लड़ाई किसी घर या दुकान को बचाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि भारत के संविधान को बचाने की लड़ाई है. राघव चड्ढा की यह प्रतिक्रिया दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) द्वारा उनके आधिकारिक आवास (Raghav Chadha Bungalow Row) के आवंटन को रद्द करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करने के बाद आई है. उन्होंने कहा कि, “मैं ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करने के लिए माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे खिलाफ था.”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, “यह पहली बार है कि किसी राज्यसभा सदस्य को इस तरह से निशाना बनाया गया है. अब तक मैंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को जवाबदेह ठहराते हुए संसद में दो भाषण दिए हैं. मेरे पहले भाषण के बाद मेरा आधिकारिक आवास रद्द कर दिया गया था. मेरे दूसरे भाषण के बाद एक सांसद के रूप में मेरी सदस्यता निलंबित कर दी गई.” इसके अलावा, राघव चड्ढा ने आगे कहा कि उन्हें खुशी है कि अंत में सत्य और न्याय की जीत हुई.

पटियाला हाउस कोर्ट का आदेश रद्द

बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने 17 अक्टूबर 2023 को पटियाला हाउस कोर्ट अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें राज्यसभा सचिवालय को चड्ढा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके आधिकारिक आवास से बेदखल करने की इजाजत दी गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. फिलहाल, कोर्ट ने ये भी कहा कि राघव चड्ढा को मौजूदा टाइप-7 सरकारी बंगला खाली नहीं करना होगा. इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अनुप जे भंभानी ने कहा कि राज्यसभा सचिवालय के खिलाफ निचली अदालत का पारित स्थगन आदेश बहाल रहेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *