सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की कल सगाई, दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर होगी सेरेमनी, चेक करें गेस्ट लिस्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली-पंजाब के सीएम समेत 150 मेहमान राघव-परिणीति की सगाई में होंगे शामिल, इतने बजे पहनाएंगे अंगूठी और ये होगा मेन्यू 

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की घड़ी अब नजदीक आ गई है. अभिनेत्री आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा 13 मई यानी शनिवार को सगाई करने वाली हैं. ऐसे में उनकी सगाई को लेकर खास और बड़ी जानकारी सामने आई हैं.

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की घड़ी अब नजदीक आ गई है. अभिनेत्री आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा 13 मई यानी शनिवार को सगाई करने वाली हैं. ऐसे में उनकी सगाई को लेकर खास और बड़ी जानकारी सामने आई हैं. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का आयोजन दिल्ली के कपूरथला हाउस में किया जाएगा. इतना ही नहीं इन दोनों की सगाई की ड्रेस के डिजानर को लेकर भी जानकारी सामने आई है. राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं।

कार्यक्रम का शेड्यूल

कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे से शुरू होगी, सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का समय शाम 8 बजे का है. परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के 150 लोगों को दिया गया है सगाई का निमंत्रण। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीति और बॉलीवुड की क‌ई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल।

Advertisement

राघव चड्ढा की सगाई से पहले जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा का घर

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई एक जानदार पंजाबी इवेंट होने वाला है, जिसमें पंजाबी स्टाइल में नाच, गाना और धमाल होगा. एंगेजमेंट की थीम पेस्टल रखी गई है. सगाई में आने वाले मेहमानों को भी इस थीम की जानकारी दी जा चुकी है, ताकि वो भी थीम से मैच करते हुए नजर आएं. आपको बात दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे समय से अपनी सगाई और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *