सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

रश्मिका मंदाना का खुलासा, कुछ दिनों में पुष्पा-2 की शुरू होने वाली है शूटिंग

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पुष्पा फेमस श्रीवल्ली रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुड बाय को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म से वो हिंदी बेल्ट में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। अब रश्मिका मंदाना ने अपनी पैन इंडिया फिल्म पुष्पा द रूल में अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की है। रश्मिका मंदाना ने कहा, ‘मैं अपना सपना जी रही हूं, अल्लू अर्जुन सर के साथ मैं कुछ दिनों में पुष्पा-2 पर भी काम शुरू करने वाली हूं। लेकिन अभी मैं अमिताभ बच्चन सर के साथ की गई फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर रही हूं। इस बारे में और मैं क्या ही कह सकती हूं।’ बता दें कि रश्मिका का पुष्पा में काम दर्शकों को काफी पसंद आया था। ‘गुडबाय’ में अमिताभ बच्चन के साथ फ्रेम साझा करने के बारे में बोलते हुए, रश्मिका ने शूटिंग के अपने पहले दिन को याद किया और कहा, “मैं खड़ी थी और उनका इंतजार कर रही थी, और सर बस अंदर चले गए, मुझे पार किया और चले गए. तो मैं ऐसी थी, ‘ठीक है , अभी नहीं।” उन्होंने कहा, ‘इसके बाद फिल्म के निर्माण के दौरान हमारा रिश्ता करीब और करीब आता गया। वह एक सुंदर व्यक्ति हैं, इसलिए मैं बस खुश हूं कि मुझे उनके साथ काम करते हुए उसका पक्ष देखने को मिला।” आपको बता दें, इन दिनों पुष्पा: द राइज के सीक्वल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की सेरेमनी पूजा का आयोजन किया था। लेकिन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में चल रही हडतालों की वजह से पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *