Home देश दुनिया कैलिफोर्निया में अपहृत पंजाबी परिवार के 4 लोगों के शव मिले

कैलिफोर्निया में अपहृत पंजाबी परिवार के 4 लोगों के शव मिले

0
185

कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से अगवा किए गए आठ महीने के बच्चे सहित पंजाब मूल के चार लोग मृत पाए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा, “यह बहुत ही भयानक घटना है। हमें अगवा किए गए के चार लोगों के बारे में पता चला और वे सब मर चुके हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को 2005 में डकैती और झूठे कारावास से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया था। वह व्यक्ति 2015 में पैरोल पर था और उन लोगों को जानता था जिनका इसने अपहरण किया।

3 अक्टूबर को अगवा कर लिया गया था

सिख परिवार पंजाब के होशियारपुर का था और उनको 3 अक्टूबर को अगवा कर लिया गया था। इससे पहले, मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि, 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनके आठ महीने के बच्चे और 39 वर्षीय अमनदीप सिंह का अपहरण कर लिया गया था। कैलिफोर्निया पुलिस ने बताया कि मर्सिड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में पीड़ित के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। बैंक से लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। लेनदेन करने वाले शख्स की तस्वीर अपहर्ता से मिलती है, जो घटना के समय सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था। उसने सिर के सारे बाल कटवा रखे हैं और उसे आखिरी बार स्वेट शर्ट पहने देखा गया था।

भगवंत मान ने जताया शोक

वहीं दूसरी तरफ परिवार के मुखिया रणधीर सिंह पत्नी कृपाल कौर के साथ बुधवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना हुए। अमेरिका में रणधीर सिंह का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। बीते 29 सितंबर को रणधीर सिंह पत्नी के साथ पैतृक गांव हरसीपिंड आए थे। वह उत्तराखंड में तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए और जब ऋषिकेश पहुंचे तो उन्हें अमेरिका में अपने परिवार के अपहरण की सूचना मिली थी। पंजाब के सीएम भगवंत मान कैलिफोर्निया में चार भारतीयों की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ दुख साझा करते हैं। सीएम ने विदेश मंत्री से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here