सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पंजाब सरकार ने दिल्ली पुलिस से की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

1 मिनट पढ़ें
पंजाब सरकार ने दिल्ली पुलिस से की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

पंजाब सरकार ने दिल्ली पुलिस से की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Advertisement

पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को खालिस्तानी आतंकियों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताया है। इसका हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक को अतिरिक्त सुरक्षा कवर प्रदान करने के बारे में लिखा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इस मांग को खारिज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत जेड प्लस श्रेणी के तहत केजरीवाल के पास पहले से ही उच्चतम स्तर की सुरक्षा है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा है,”इस संबंध में पंजाब पुलिस से एक पत्र प्राप्त हुआ था और इसे विधिवत गृह मंत्रालय को भेजा गया था।

जेड + सुरक्षा श्रेणी के अनुसार मुख्यमंत्री को सुरक्षा कवर प्रदान करना जारी रखेगी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस विचार से सहमति व्यक्त की है कि दिल्ली पुलिस जेड + सुरक्षा श्रेणी के अनुसार मुख्यमंत्री को सुरक्षा कवर प्रदान करना जारी रखेगी। इसके अलावा, अगर पंजाब पुलिस के पास कोई प्रासंगिक खुफिया इनपुट है तो इसे तुरंत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मूल्यांकन और कार्रवाई के लिए साझा किया जा सकता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *