सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 मकान क्षतिग्रस्त

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पंजाब के फाजिल्का जिले के बाकेनवाला गांव में बवंडर के बाद कम से कम 12 लोग घायल हो गए और 30 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बवंडर से खेतों में खड़ी फसलों और कीनू के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। बाकेनवाला निवासी गुरमुख सिंह ने कहा, ‘‘ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे बवंडर का प्रकोप देखा।’’ उन्होंने बताया कि इससे दो-ढाई किलोमीटर के इलाके को नुकसान पहुंचा है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बवंडर से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए अपने एमपीलैड कोष से पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि बादल ने नुकसान का आकलन करने के लिए बाकेनवाला गांव और अन्य स्थानों का दौरा किया। शिअद नेता ने उन सभी के लिए मुआवजे की मांग की, जिनके घर और कीनू के बागान नष्ट हो गए हैं और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो उनकी पार्टी प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने फाजिल्का के उपायुक्त से भी बात की और आवश्यकता पड़ने पर अपने एमपीलैड कोष से और धन जारी करने की पेशकश की। बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्रभावित क्षेत्र का दौरा नहीं करने और बवंडर प्रभावितों को तुरंत मुआवजा जारी नहीं करने के लिए आड़े हाथों लिया।

Advertisement

उन्होंने डबवाली ढाब, करमगढ़, भगवानपुरा, शमखेड़ा और गुरुसर जोधा गांवों में किसानों से बात की। प्रभावित गांव का दौरा करने वाले उपायुक्त सेनु दुग्गल ने कहा कि जिन ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें प्रशासन ने स्थानीय सरकारी स्कूल में भेजा है। दुग्गल ने कहा, ‘‘प्रशासन संपत्ति और फसल को हुए नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया भी शुरू करेगा, जिसके बाद सरकार मुआवजा देगी।’’ तबाही मचा रहे बवंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बवंडर से घायल हुए लोगों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *