सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के फेफड़ों में संक्रमण, तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए लाया जाएगा दिल्ली एम्स

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को लाया जा रहा है दिल्ली, इलाज के लिए AIIMS में होंगे भर्ती

ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को वहां के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि 15 दिनों तक एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को एयरलिफ्ट कर भारत लाया गया

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भारत लाया जा रहा है. मेडिकल इमरजेंसी के चलते उन्हें एयरलिफ्ट किया जा रहा है. राष्ट्रपति पौडेल को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा. राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी. राष्ट्रपति पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार मंगलवार को नेपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

‘काठमांडू पोस्ट’ ने राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार किरन पोखरेल के हवाले से बताया कि पौडेल नई दिल्ली स्थित एम्स में उपचार कराएंगे. पौडेल को एयर एम्बुलेंस के जरिए भारत लाया जा रहा है.

Advertisement

मंगलवार को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पूर्ण बहादुर खड़का सहित अन्य नेताओं ने पौडेल का हालचाल जाना था. पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पौडेल ने पेट में दर्द की शिकायत की थी.

काठमांड पोस्ट ने राष्ट्रपति के एक सलाहकार के हवाले से अपनी खबर में कहा, “उनके ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए. 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.”

यह दूसरा मौका था जब राष्ट्रपति एक महीने के भीतर अस्पताल में भर्ती हुए. पिछले हफ्ते पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *