सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मदरसे में नकली नोट छापने के मामले में एक्शन की तैयारी, ATS और NIA भी करेगी जांच?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nsa Will Be Imposed On Those Printing Fake Notes In Madrasa, Police Is  Checking Bank Accounts, Aadhaar, Pan - Amar Ujala Hindi News Live -  Prayagraj: मदरसे में नकली नोट छापने वालों

 

मदरसे में नकली नोट छापने के मामले में एक्शन की तैयारी, ATS और NIA भी करेगी जांच?

प्रयागराज के मदरसे में नकली नोट छापने वाले मामले पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने साफ किया है कि नकली नोट छापने वाला यह मदरसा उसके राडार और सर्विलांस पर है.

संगम नगरी प्रयागराज में नकली नोट छापने वाले मदरसे पर अब सरकारी अमले का शिकंजा कसना शुरू हो गया है. सबसे पहले मदरसे को चलाने वाली सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके साथ ही मदरसे की कमेटी ने गिरफ्तार किए गए कार्यवाहक प्रिंसिपल को पद से हटाते हुए उसकी मेंबरशिप भी खत्म कर दी है. इस मामले की जांच कर रही प्रयागराज पुलिस जेल भेजे गए चारों आरोपियों को कस्टडी डिमांड पर लेकर उनसे पूरे नेटवर्क का पता लगाने और उनके कनेक्शन खंगालने की तैयारी में है.

यूपी एटीएस और एनआईए की टीम भी जल्द ही इस मामले की जांच में शामिल हो सकती है. इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने साफ किया है कि नकली नोट छापने वाला यह मदरसा उसके राडार और सर्विलांस पर है. वहां की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. इस बीच अभी जानकारी मिली है कि बिना मान्यता के चलने वाले इस मदरसे का निर्माण विकास प्राधिकरण की मंजूरी और नक्शे के बिना ही कराया गया था. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रशासन द्वारा इसे सील किया जा सकता है या फिर इस पर बुलडोजर भी चल सकता है.

Advertisement

जुमे की नमाज डर और दहशत के माहौल में की अदा

इस मामले में लोकल इंटेलिजेंस की टीम पिछले दो दिनों से मदरसे में जाकर वहां पड़ताल कर रही है. मदरसे में आज जुमे की नमाज डर और दहशत के माहौल में अदा की गई. आज नमाज के लिए आने वाले नमाजियों की संख्या बेहद कम थी. दो दिन पहले हुए पुलिस के खुलासे के चलते आज गिनती के लोगों ने ही जुमे की नमाज अदा की. मदरसे के गेट पर आज सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के सर्टिफिकेट की कॉपी भी चस्पा कर दी गई है.

जामिया हबीबिया मदरसे का है मामला

गौरतलब है कि प्रयागराज के अतरसुइया इलाके के जामिया हबीबिया मदरसे में दो दिन पहले नकली नोट छापने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी. पुलिस ने इस मामले में मदरसे के कार्यवाहक प्रिंसिपल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था. यहां से भारी मात्रा में नकली नोट और उसे छापने के उपकरण भी बरामद किए गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *