Lucknow School Van Rape: स्कूल वैन में 4 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार

0
44

Lucknow School Van Rape: स्कूल वैन में 4 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर मोहम्मद आरिफ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में एक निजी प्ले स्कूल की वैन में 4 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि के बाद पुलिस ने स्कूल वैन चालक मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची स्कूल से लौटने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर पहले स्कूल पहुंचे, जहां प्रबंधन से शिकायत की गई। आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बाद में आरोपी ड्राइवर ने कथित रूप से पीड़िता की मां और बच्ची को धमकी दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद परिजन इंदिरा नगर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। FIR दर्ज कर आरोपी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ भी सुरक्षा में लापरवाही और घटना पर उचित कार्रवाई न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और स्कूल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। बच्ची का मेडिकल उपचार और काउंसलिंग कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here