सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

प्रेम चोपड़ा की मौत की उड़ी अफवाह, एक्टर बोले- मैं जिंदा हूं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और विलेन प्रेम चोपड़ा आज सुबह तब परेशान हो गए जब उनके दोस्त और परिवार वालों के कॉल उन्हें बार-बार आने लगे। एक्टर को समझ नहीं आ रहा उनके बारे में कोई अफवाह क्यों फैला रहा है। इसके चलते एक्टर और उनकी फैमिली काफी परेशना हो गई थी। अब एक इंटरव्यू में प्रेम चोपड़ा ने अपनी मौत की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर की मौत की अफवाहें फैल रही हैं, इससे पहले भी कई एक्टर्स के साथ ऐसा हो चुका है। प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को इस साल जनवरी में कोरोना हो गया था। जिसके बाद दोनों को मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉ जलील पारकर ने दोनों का इलाज किया था। इलाज के बाद दोनों बिल्कुल ठीक हो गए थे। इस बार भी कुछ शरारती तत्व बॉलीवुड हस्तियों की झूठी मौत की खबर फैला रहे हैं। मीडिया ने ने प्रेम चोपड़ा से बात की तो एक्टर ने बताया, ‘यह सैडिज्म है और क्या है! कोई गलत तरीके से लोगों को यह बताकर आनंद प्राप्त कर रहा है कि मैं अब नहीं हूं, लेकिन यहां मैं आपसे बात कर रहा हूं, बिल्कुल स्वस्थ और प्रसन्न हूं। आज सुबह से मुझे कितनी सारी कॉल्स आ गई हैं। राकेश रोशन ने मुझे कॉल किया, अमोद मेरा ने मुझे कॉल किया। मुझे नहीं पता किसी ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। इसके अलावा मैं आपको बता दूं कि ऐसा ही कुछ किसी ने मेरे दोस्त जितेंद्र के साथ भी किया था। यह 4 महीने पहले की बात है जब जितेंद्र को लेकर ऐसी अफवाह आई थी। अब इसे रोकने की जरूरत है।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *