सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

The Kashmir Files देखने परिवार सहित पहुंचीं प्रीति जिंटा, फिल्म में काम करने सभी सितारे की तारीफ की

3 मिनट पढ़ें
The Kashmir Files देखने परिवार सहित पहुंचीं प्रीति जिंटा, फिल्म में काम करने सभी सितारे की तारीफ की

The Kashmir Files देखने परिवार सहित पहुंचीं प्रीति जिंटा, फिल्म में काम करने सभी सितारे की तारीफ की

The Kashmir Files देखने परिवार सहित पहुंचीं प्रीति जिंटा, फिल्म में काम करने सभी सितारे की तारीफ की

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में दो हफ्ते बाद भी धमाल मचाए हुए है. कई जगहों पर शो हाउसफुल चल रहे हैं. ऑडियंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म की तारीफें कर रहे हैं. इस बीच, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए सिनेमाघर पहुंची. प्रीति के साथ उनकी फैमिली भी थी. प्रीति ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की और बताया कि वह 3 साल में पहली बार थिएटर में एक फिल्म देखने के लिए बाहर निकली थीं.

प्रीति जिंटा ने खुलासा किया कि वह अपने परिवार के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी

प्रीति जिंटा ने खुलासा किया कि वह अपने परिवार के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी. उन्होंने यह भी बताया कि वह फिल्म को लेकर और इतने सालों बाद सिनेमाहॉल में जाने पर काफी एक्साइटेड थीं. उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों की तारीफें कीं. उन्होंने बेहतरीन डायरेक्शन के विवेग अग्निहोत्री की भी सराहना की. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने की भी अपील की. प्रीति जिंटा अपनी पोस्ट में लिखा, “लगभग 3 साल बाद मूवी थियेटर में जाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी और फिल्म देखकर दंग रह गए. मुझे एक ऐसी फिल्म देखे हुए बहुत वक्त हो गया है जिसमें हर कलाकार ने बेहतरीन काम किया है. इतनी पावरफुल फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती और पूरी कास्ट और क्रू सैल्यूट.”

प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा

प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा, “दोस्तों इस फिल्म को मिस न करें. ‘द कश्मीर फाइल्स’ जरूर देखें.” इसके साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में ताली बजाने वाले और थम्ब्ज अप वाले इमोजी भी शामिल किए. हाल ही में, ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी इस विवाद को स्पष्ट किया था कि कई फिल्ममेकर्स उनकी फिल्म को काल्पनिक बता रहे हैं. उन्होंने पीटीआई को दिए एक बयान में कहा, “कुछ ग्रुप कश्मीर को व्यापार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. हमारी फिल्म ने इसे खत्म करने की कोशिश की है. इसलिए, जिन लोगों को इसका फायदा हुआ, वे विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *