सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

CM के सलाहकारों पर प्रशांत किशोर कह गए बहुत कुछ; Nitish Kumar

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘नीतीश कुमार आज अपने इर्द गिर्द सब…’, CM के सलाहकारों पर प्रशांत किशोर कह गए बहुत कुछ

प्रशांत किशोर लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. वहीं, इस दौरान मंगलवार को विपक्षी एकता मुहिम को लेकर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की विपक्षी एकता को लेकर चल रही कवायद पर हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि आज बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है और नीतीश कुमार को सबसे बड़ा अहंकार है. देश में बिहार सबसे फिसड्डी और बात ऐसे करते हैं कि जैसे सब कुछ उन्होंने कर ही दिया है. नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं मगर आज उनकी हालत अंधों में काना राजा की है. नीतीश कुमार बिहार में एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, इस बात का भ्रम उनको हो गया है कि मैं ही सब जानता हूं, मुझे ही सब मालूम है. नीतीश कुमार आज अपने इर्द गिर्द सब बेवकूफ लोगों को बैठाए हुए हैं.

आज नीतीश कुमार गंजी के ऊपर शर्ट पहन रहे हैं- प्रशांत किशोर

Advertisement

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में ऐसा नेता है जिसको नाम लिखना नहीं आता है और नीतीश कुमार को नाम लिखना आता है तो लोगों को लगता है वो बहुत बड़े विद्वान आदमी हैं. बिहार में नेता ऐसा ही बनता आया है जो शर्ट के ऊपर गंजी पहनता हो और अपने को जमीनी नेता कहलवाने का दावा करता हो. आज नीतीश कुमार गंजी के ऊपर शर्ट पहन रहे हैं तो सबको लग रहा है कि वो विद्वान आदमी हैं. नीतीश कुमार पढ़े-लिखे व्यक्ति हो सकते हैं, लेकिन वो बिहार के एकमात्र पढ़े लिखे व्यक्ति नहीं हैं. आज नीतीश कुमार से ज्यादा पढ़ा लिखा और समझदार लोग हजारों की संख्या में बिहार में है.

आरजेडी पर प्रशांत किशोर का हमला

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि देश में बिहार सबसे गरीब और फिसड्डी है और नीतीश कुमार बात ऐसे करेंगे जैसे उन्होंने बिहार को अमेरिका बना दिया है. वहीं, आरजेडी पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज आरजेडी के पास जीरो एमपी है, लेकिन आरजेडी के नेता प्रधानमंत्री से नीचे बात ही नहीं करते हैं. आज भारत का प्रधानमंत्री कौन होगा वो ये तय कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *