सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

सावन में चढ़ा सियासी पारा! RJD ने नीतीश कुमार को दिया सरकार बनाने का ऑफर, ‘महागठबंधन में…’

3 मिनट पढ़ें

RJD MLA Mukesh Roshan Offered Nitish Kumar to form Mahagathbandhan  Government in Bihar BJP JDU | सावन में चढ़ा सियासी पारा! RJD ने नीतीश कुमार  को दिया सरकार बनाने का ऑफर, 'महागठबंधन में...'

 

सावन में चढ़ा सियासी पारा! RJD ने नीतीश कुमार को दिया सरकार बनाने का ऑफर, ‘महागठबंधन में…’

आरजेडी का कहना है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाते हैं तो विकास रुक जाता है. बिहार में लूट, हत्या और अपराध बढ़ जाता है. नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव थे तो विकास हो रहा था.

सावन का महीना चल रहा है और आरजेडी के एक विधायक मुकेश रोशन ने बयान देकर सियासी पारा को बढ़ा दिया है. आरजेडी विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार बनाने के लिए खुला ऑफर दे दिया है. उनके इस बयान से सियासी गलियारे में हलचल शुरू हो गई है. मुकेश रोशन ने कहा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन में आएं. हम लोग उनका स्वागत करेंगे.

‘भोले बाबा जंतर-मंतर फेकें… सद्बुद्धि दें’

आरजेडी विधायक ने भगवान का भी नाम लिया. उन्होंने कहा, “भगवान से प्रार्थना करते हैं कि नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दें. भोले बाबा उनके ऊपर कुछ जंतर-मंतर फेकें. उनके ऊपर कुछ असर हो कि फिर से महागठबंधन परिवार में आएं. भाजपा जो इनको ठगने का काम किया है वो इसको छोड़ने का काम करें. बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार पुनः महागठबंधन में आएं हम लोग उनका स्वागत करेंगे.”

कावंड़िया शिविर में पहुंचे थे विधायक मुकेश रोशन

आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाते हैं तो विकास रुक जाता है. बिहार में लूट, हत्या और अपराध बढ़ जाता है. महागठबंधन में नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव थे विकास हो रहा था. जातीय गणना कराई गई थी. दरअसल सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर आरजेडी विधायक कांवड़िया शिविर में पहुंचे थे. उसी वक्त का ये बयान है जो अब सामने आया है.

आरजेडी के इस ऑफर से बढ़ सकती है टेंशन

बता दें कि अगले साल 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है. कुछ महीने अभी बचे हुए हैं. बीजेपी और जेडीयू के नेता लगातार बयान भी दे रहे हैं कि 2025 में एनडीए की सरकार बनेगी. सीटें बढ़ेंगी. इस बीच आरजेडी की ओर से इस तरीके का आया बयान एनडीए में टेंशन बढ़ा सकता है. सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि चुनाव से पहले इस तरीके के ऑफर से क्या बिहार में राजनीतिक संकट खड़ा हो सकता है?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *