सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की योजना से मिलेगा लोगो को रोजगार : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की योजना से मिलेगा लोगो को रोजगार : श्री दत्त शर्मा

27 औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बनेगी योजना

Advertisement

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली सरकार द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और रखरखाव को लेकर बनाई गई योजना से दिल्ली के लाखों लोग लाभान्वित होंगे | और दिल्ली सरकार की यह योजना दिल्ली के पूर्ण विकास में मदद करेगी, ऐसा कहना है घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा का। दिल्ली सचिवालय में दिल्ली सरकार मंत्री नें 27 अलग अलग औद्योगिक क्षेत्रों के फैक्ट्री मालिकों की एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की जिसमें बताया गया कि दिल्ली सरकार 27 अनियोजित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और रखरखाव के लिए काफी प्रयासरत है और इसी प्रयास के तहत दिल्ली सरकार इन क्षेत्रों के विकास के लिए लंबे समय से व्यापार संगठनों के साथ काम कर रही है और इनके पुनरुद्धार के लिए एक योजना लेकर आई है जिस पर बात करते हुए श्री दत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली के हर क्षेत्र, दिल्ली की हर जगह पर आम आदमी पार्टी सरकार अपनी विकास की योजनाओं को पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है।

श्री दत्त शर्मा ने आगे बताया की दिल्ली सरकार द्वारा 27 अनियोजित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और रखरखाव के लिए बनाई गई योजना के तहत इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए लेआउट प्लान से जुड़ी 90 प्रतिशत लागत दिल्ली सरकार वहन करेगी जबकि 10 प्रतिशत लागत कारखाना मालिकों को उठानी होगी। श्री दत्त शर्मा ने आगे बताया की अनियोजित क्षेत्रों के कारखाना मालिकों ने सरकार से यह भी अनुरोध किया है कि एमसीडी नक्शा अनुमोदन की लागत को इस योजना के तहत शामिल करे और आम आदमी पार्टी ने कारखाना मालिकों की इस मांग पर सहमति भी जताई है और अधिकारियों को एक ऐसी नीति पर विचार करने के निर्देश दिए है जिसमें नक्शा अनुमोदन शुल्क सरकार की योजना के अनुरूप हो। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की इन अनियोजित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से न सिर्फ इससे संबंधित लोगों को लाभ होगा बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। श्री दत्त शर्मा ने आगे कहा की दिल्ली सरकार दिल्ली के विकास के लिए और दिल्ली की जनता की तरक्की के लिए हर तरह से प्रयासरत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *