सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

‘क्या कोई सब्जी 50 रुपये किलो से कम है’, लालू यादव ने शेयर किए प्याज, आलू, लौकी…टमाटर के दाम

2 मिनट पढ़ें

RJD leader Lalu Yadav attacked Nitish and Modi government over vegetable  prices | Lalu Yadav: 'क्या कोई सब्जी 50 रुपये किलो से कम है', लालू यादव ने  शेयर किए प्याज, आलू, लौकी...टमाटर

 

‘क्या कोई सब्जी 50 रुपये किलो से कम है’, लालू यादव ने शेयर किए प्याज, आलू, लौकी…टमाटर के दाम

लालू यादव ने एक्स पर सब्जी के दाम को लेकर एनडीए सरकार को घेरा है. अपने खास अंदाज में उन्होंने सब्जियों के दाम का जिक्र कर सरकार पर हमला बोला है.

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव लगातार एनडीए की सरकार पर हमलावर हैं. कई मुद्दों को लेकर लगातार घेरते रहे हैं. वहीं, गुरुवार को उन्होंने सब्जियों के दाम को लेकर एनडीए सरकार पर हमला बोला. उन्होंने एक्स पर सब्जियों के दाम पोस्ट किए और लोगों से सब्जी के बढ़े हुए दाम को पूछा. इसके साथ ही लोगों से सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि ‘क्या कोई सब्जी 50₹ किलो से कम है?’

लालू यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘क्या आपके यहां भी प्याज- 60₹ किलो, आलू- 50₹ किलो, लौकी- 65₹ किलो, परवल-75₹ किलो, भिंडी- 65₹ किलो, टमाटर- 140₹ किलो है? क्या कोई सब्जी 50₹ किलो से कम है?’

बरसात के आते ही सब्जियों के दाम बढ़े

बता दें कि बरसात शुरू होते ही आलू समेत अन्य हरी सब्जियों के भाव में तल्खी आ गई है. दो सप्ताह पहले 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाला लाल आलू भी आज 35 से 50 रुपये किलो बिकने लगा है. आसमान छूती कीमत ने सभी परेशान हैं. हरी मिर्च की कीमत भी 120 से 140 रुपये किलो मिल रही है. सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. वहीं, किसानों के खेतों में बरसाती पानी घुस जाने के बाद हरी सब्जियों का उत्पादन बंद हो जाता है और देश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक वर्षा से सब्जी की फसल भी प्रभावित हुई है. इस कारण भी हरी सब्जियों की कीमतों में उछाल आ जाता है. वहीं, इस बीच लालू यादव ने इसको लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *