कूड़े से आज़ादी अभियान में आर.डब्लू.ए.के जुड़ने से होगी जनता की सीधी भागेदाती : रोमेश चन्द्र गुप्ता
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार द्वारा एक अगस्त से एक महीने तक राजधानी दिल्ली में शुरू किया गया कूड़े से आज़ादी का अभियान काफी सफल होता दिख रहा है | ट्रिपल इंजन सरकार के तमाम आला अधिकारी इस अभियान का बारीकी से निरिक्षण कर रहे हैं कर्मचारी भी पुरी तन्यमता से जुटे है सभी निकायों के अधिकारी इसे प्राथमिकता से ले रहे हैं वहीं निगम पार्षद हो यां विधायक अथवा भाजपा के सांसद सभी अभियान में जुटे हैं और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मिशन स्वच्छ भारत अभियं के तहत शुरू किये गए इस अभियान को कामयाब बनाने में जुटे हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री रोमेश चन्द्र गुप्ता का |
रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं स्वच्छता अभियान के तहत, शहरी विकास विभाग आरडब्ल्यूए के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। कोई भी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अपने द्वारा किए गए सफाई कार्यों की तस्वीरें अपलोड करके इसमें भाग ले सकता है। शीर्ष तीन आरडब्ल्यूए को क्रमशः 25 लाख रुपये, 15 लाख रुपये और 10 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि विजेता सोसायटियों में विकास कार्यों के लिए निर्धारित की जाएगी। रोमेश गुप्ता कहते हैं इस घोषणा से आर.डब्लू.ए.सीधे रूप से अभियान से जुड़ सकती है जिसके चलत अभियान में तेजी आएगी और दिल्ली को कूड़े से आज़ादी मिलेगी |
रोमेश गुप्ता कहते हैनार.डब्लू ए.का अभियं से जुड़ना मतलब कामयाबी की ओर बढ़ता अभियान | ऐसा होने से जनता सीधे तौर से इस अभियान से जुड़ जायेगी और बिना जनता के सहयोग के कोई भी अभियान कामयाब नहीं होता | रोमेश गुप्ता नें सभी लोगो से दिल्ली सरकार के इस अति महत्वपूर्ण अभियान को कामयाब बनाने का आह्वान किया |



