सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

Amit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Amit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकी

अरुणाचल प्रदेश के बांदरदेवा में शनिवार को आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि कश्मीर घाटी में अब एक भी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी शेष नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलवामा में कश्मीर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आखिरी ज्ञात स्थानीय आतंकी को ढेर कर दिया है और घाटी में अब जितने भी आतंकी सक्रिय हैं, वे सब पाकिस्तानी हैं।

अपने संबोधन में शाह ने 1990 के दशक के उथल-पुथल भरे दौर की तुलना आज की सुरक्षा स्थिति से की।

उन्होंने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर के नौजवानों के मन से अलगाववाद की भावना मिट गई है। शाह ने याद दिलाया कि उस वक्त समूचा विपक्ष सवाल कर रहा था कि अनुच्छेद 370 का आतंकवाद से भला क्या लेना-देना है।

Advertisement

गृह मंत्री ने कहा कि आज घाटी में कोई भी कश्मीरी नौजवान आतंकवादी नहीं है और यह हर किसी के लिए गौरव का विषय है।

बीते पांच दिनों में कुलगाम जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर के दो आतंकी मारे गए हैं। 16 नवंबर को लारू क्षेत्र में उमर निसार डार को मार गिराया गया, जिसका संबंध 11 नवंबर को अखरान में CRPF चौकी पर हुए हमले से था।

इसके बाद 18 नवंबर को कुलगाम के देवसर इलाके के जंगलपोरा में हुई मुठभेड़ में लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का खात्मा किया गया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह घाटी में बचा आखिरी स्थानीय लश्कर आतंकी था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *