सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लखनऊ में भारी बारिश के बीच दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत, 2 घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारी बारिश के बीच लखनऊ में एक दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग इसमें घायल हैं। दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर दिलकूुशा के इस इलाके में अवैध ढंग से रह रहे थे। वही मजदूर इस हादसे के शिकार हुए हैं। मारे गए लोगों ने तीन बच्‍चे भी शामिल हैं। इस दुखद हादसे की जानकारी जैसे ही झांसी के बंगरा अंतर्गत पचवारा गांव में हुई तो वह मातम पसर गया। मरने वालों में एक ही परिवार के पांच लोग हैं जबकि चार उनके रिश्तेदार हैं। पचवारा गांव के आदिवासी मोहल्ले में रहने वाले गिरजा अपनी पत्नी व बच्चों के अलावा रिश्तेदारों के साथ लखनऊ में काम के सिलसिले में पिछले 20 वर्ष से जा रहे हैं। वहां मजदूरी कर यह लोग परिवार का भरण-पोषण करते थे। गांव में उनकी मां भगवती देवी रहती हैं। इस हादसे में एक ही परिवार के गिरजा शंकर और उनकी पत्नी मान कुमार, पुत्र प्रदीप, प्रदीप की पत्नी रेशमा और पुत्री भारती की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्‍त इंद्रजीत सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत में बताया कि अवैध ढंग से यहां रह रहे मजदूराें को कुछ समय पहले यहां से हटाया गया था लेकिन वे दोबारा यहां आकर रहने लगे। उन्‍होंने कहा कि यह कैंट का एरिया है। कैंट क्षेत्र में काम दो महीने पहले ही पूरा हो चुका था लेकिन मजदूर यहां से अवैध ढंग से झोपड़ि‍यां डालकर रहने लगे। उन्‍हें यहां से हटाया गया लेकिन उन्‍होंने दोबारा यहां झोपड़ि‍यां बना लीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान भी किया है। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *