सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Pawan Khera Case: असम पुलिस का दिल्ली में छापा, CM हिमंता की पत्नी पर आरोपों के बाद कार्रवाई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pawan Khera Case: असम पुलिस का दिल्ली में छापा, CM हिमंता की पत्नी पर आरोपों के बाद कार्रवाई

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की टीम पहुंची है। यह कार्रवाई उस FIR के बाद हुई है, जो हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई थी।

जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और स्थानीय दिल्ली पुलिस को सूचित कर कार्रवाई शुरू की। नियमों के अनुसार, किसी दूसरे राज्य की पुलिस को कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को जानकारी देना अनिवार्य होता है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस टीम पहुंची, उस वक्त पवन खेड़ा अपने घर पर मौजूद नहीं थे। हाल ही में खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद यह मामला गरमा गया।

दरअसल, पवन खेड़ा ने दावा किया था कि सीएम की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं और विदेशों में बड़ी संपत्ति भी है। उन्होंने कुछ दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए यह भी आरोप लगाया कि दुबई में प्रॉपर्टी और अमेरिका में कंपनी रजिस्ट्रेशन जैसी जानकारी सामने आई है।

Advertisement

इन आरोपों पर पलटवार करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है और ऐसे आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने यह भी कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दर्ज करेंगे, ताकि आरोप लगाने वालों को जवाबदेह ठहराया जा सके।

फिलहाल इस पूरे मामले में जांच जारी है और आने वाले समय में यह राजनीतिक विवाद और गहराने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *