सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

नालंदा में पटना के ईंट-भट्ठा संचालक की पीट-पीटकर हत्या, सामने आया ये पूरा विवाद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पटना के ईंट-भट्ठा संचालक की नालंदा में पीट-पीटकर हत्या, सामने आया ये पूरा विवाद

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

इस्लामपुर थाना इलाके के जैतीपुर बाजार में गुरुवार (21 सितंबर) की रात एक ईंट-भट्ठा संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पटना जिले के मनेर थाना इलाके के लोदीपुर गांव निवासी रघुनाथ राय के पुत्र अरुण कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. यह पूरा विवाद पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है. अरुण कुमार को यहां ठेकेदार से पैसा लेना था.

इस पूरे मामले में मृतक अरुण कुमार के साथी जयशंकर प्रसाद ने बताया कि जैतीपुर के मोजाहिदपुर गांव निवासी लेबर सप्लायर बिजेंद्र चौधरी को 15 लाख रुपये दिए गए थे. लेबर लाने के लिए पैसे दिए गए थे लेकिन ठेकेदार ने लेबर नहीं पहुंचाया. इसको लेकर ईंट-भठ्ठा के मालिक अरुण कुमार बार-बार काफी दिनों से बोल रहे थे. फोन भी करते थे लेकिन कोई रिप्लाई नहीं दिया जा रहा था. इसी कड़ी में गुरुवार की शाम वह ठेकेदार के गांव रुपये लेने के लिए पहुंच गए.

गाड़ी से खींच कर पीट-पीटकर मार डाला

Advertisement

साथी ने ही बताया कि ईंट-भट्ठा संचालक ने ठेकेदार को अपनी स्कॉर्पियो में बिठा लिया और साथ ले जाने लगे. ठेकेदार जैतीपुर बाजार के पास ही मिल गया था. पैसे मांगने पर आनाकानी करता रहा. इस बीच ठेकेदार ने अपने लोगों को इसकी जानकारी फोन कर दे दी. इसके बाद उसके लोग पहुंचे और गाड़ी से अरुण कुमार को खींच लिया. इसके बाद पीट-पीटकर मार डाला.

हिरासत में लिए गए कुछ लोग

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला रुपयों के लेनदेन का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्कॉर्पियो में शव को लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है. पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा. इस मामले में कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *