सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

कांग्रेस और RJD की राह पर पप्पू यादव, पूर्णिया में रैली कर दिखाएंगे अपनी ताकत, कयासों पर लगाया विराम!

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस और RJD की राह पर पप्पू यादव, पूर्णिया में रैली कर दिखाएंगे अपनी ताकत, कयासों पर लगाया विराम!

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं, अब पप्पू यादव पूर्णिया में रैली करने का एलान किया है.

बिहार की राजनीति में पांच बार लोकसभा तय करने वाले राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) अपने जन अधिकार पार्टी के बैनर तले आगामी 9 मार्च को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में विशाल रैली करने वाले हैं. पार्टी के नेताओं का दावा है कि इस रैली में तीन लाख से अधिक लोग आएंगे. यह रैली पप्पू यादव की पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही है. इससे पहले यह चर्चा चल रही थी कि पप्पू यादव की पार्टी कांग्रेस (Congress) में विलय हो जाएगी और आगामी लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha Election 2024) पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर लड़ेंगे, लेकिन अभी तक उसका रास्ता साफ नहीं दिख रहा है और इस बीच पप्पू यादव पूर्णिया में रैली करके अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement

पप्पू यादव पूर्णिया में लगातार तैयारी कर रहे हैं. 

अब सवाल उठता है कि इस रैली में पप्पू यादव किसे ताकत दिखाएंगे? एनडीए को या महागठबंधन को. हालांकि पप्पू यादव अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर लगातार हमला करते रहे हैं और इस रैली में भी वह अपनी जवानों से पीएम मोदी पर ही हमला करेंगे, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस रैली में कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना की बात चरितार्थ हो रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव की अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले पप्पू यादव पूर्णिया में लगातार तैयारी कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *