Home देश दुनिया Palwal Crime: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में Youtuber गिरफ्तार,...

Palwal Crime: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में Youtuber गिरफ्तार, पाक दूतावास से चार साल से था संपर्क

0
48

Palwal Crime: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में Youtuber गिरफ्तार, पाक दूतावास से चार साल से था संपर्क

हरियाणा के पलवल जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में कोट गांव निवासी यूट्यूबर वसीम को गिरफ्तार किया है। वसीम लंबे समय से पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में था और व्हाट्सएप पर उनसे लगातार बातचीत करता था। उसके फोन से कई चैट्स बरामद हुई हैं, जिनमें से कुछ डिलीट की गईं थीं जिन्हें साइबर तकनीक की मदद से रिकवर किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि वसीम ने पाकिस्तान को कई संवेदनशील जानकारियां साझा की हैं।

यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब 26 सितंबर को आलीमेव गांव निवासी तौफीक को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में तौफीक ने वसीम का नाम उजागर किया, जिसके बाद सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया के नेतृत्व में टीम ने वसीम को गिरफ्तार किया। फिलहाल वसीम को अदालत से रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।

पुलिस जांच में सामने आया कि वसीम के पिता गांव में अस्पताल चलाते हैं और उनके रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। वर्ष 2021 में वीजा बनवाने के दौरान वसीम की मुलाकात पाकिस्तान दूतावास में तैनात दानिश और एक अन्य कर्मचारी से हुई थी। तभी से वह लगातार उनके संपर्क में था। पिछले चार सालों से वसीम व्हाट्सएप पर उनसे जुड़ा रहा और कथित तौर पर उन्हें महत्वपूर्ण सूचनाएं देता रहा।

इतना ही नहीं, वसीम ने दिल्ली जाकर पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों को एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया था। इस बात से शक और गहरा हो गया है कि वसीम सीधे तौर पर पाक एजेंसियों के लिए काम कर रहा था। फिलहाल उसके खिलाफ तौफीक के केस में देशद्रोह की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।

वसीम पेशे से एक यूट्यूबर है और खाली समय में अपने पिता के अस्पताल में मदद करता था। लेकिन उसके यूट्यूब चैनल की आड़ में उसकी गतिविधियां अब देश विरोधी कामों से जुड़ती दिखाई दे रही हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसके नेटवर्क की गहराई से छानबीन कर रही हैं।

इस मामले ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि पाकिस्तान दूतावास में तैनात कुछ अधिकारी भारत में बैठे युवाओं को कैसे जासूसी गतिविधियों में फंसा रहे हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क बड़ा हो सकता है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here