सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

सनम तेरी कसम के सीक्वल में नजर आएंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन? 2026 में रिलीज होगी फिल्म

2 मिनट पढ़ें
सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम के सीक्वल में नजर आएंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन? 2026 में रिलीज होगी फिल्म

Advertisement

Sanam Teri Kasam 2: 2016 में आई सनम तेरी कसम ने री-रिलीज में धमाल मचा दिया है. इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में हैं. फिल्म ने री-रिलीज में झंडे गाड़ दिए. अब मेकर्स फिल्म के सीक्वल की तैयारी में हैं. प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने फिल्म के सीक्वल को 2026 में रिलीज करने को लेकर कंफर्मेशन दे दी है.

फिल्म में हर्षवर्धन राणे मेल लीड में नजर आएंगे. हालांकि, मावरा होकेन फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं इसे लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं है. हालांकि, हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें इस फिल्म के सीक्वल के लिए अप्रोच किया.

सनम तेरी कसम 2 करेंगी मावरा होकेन?
मिड-डे से बातचीत में मावरा ने कहा, ‘सेकंड पार्ट के लिए प्रोड्यूसर्स ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया. मैंने अभी तक स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है ये मेरे इनबॉक्स में पड़ी है.’

बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में मावरा ने फिल्म के सीक्वल में होने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि अगर किसी और एक्ट्रेस को ये रोल मिलता है तो भी उन्हें खुशी होगी.

Advertisement

 

फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

बता दें कि सनम तेरी कसम 7 फरवरी 2025 को री-रिलीज हुई थी. फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया था. फिल्म ने अभी तक 34.06 करोड़ की कमाई कर ली है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.15 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए थे. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 1.13 करोड़ कमाए और चौथे हफ्ते में फिल्म ने 34.06 करोड़ कमाए. फिल्म के गाने और रोमांटिक स्टोरीलाइन को फैंस ने काफी पसंद किया. हर्षवर्धन और मावरा की केमिस्ट्री भी चर्चा में रही थी. अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *