सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कराची में परमाणु संयंत्र की तीसरी इकाई का उद्घाटन किया

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत बीजिंग की सहायता से निर्मित कराची परमाणु ऊर्जा संयंत्र की तीसरी इकाई का उद्घाटन किया। ‘के-3’ के रूप में पहचाने जाने वाली यह इकाई राष्ट्रीय ग्रिड को 1,100 मेगावाट बिजली प्रदान करेगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान का ऊर्जा ईंधन आयात बिल 27 अरब डॉलर तक पहुंच गया है और देश को तत्काल ऊर्जा के वैकल्पिक और सस्ते स्रोतों की जरूरत है जिनमें सौर, पवन, जलविद्युत और परमाणु ऊर्जा शामिल हैं।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के पास पनबिजली के जरिए 60,000 मेगावाट उत्पादन की क्षमता है, लेकिन अभी तक केवल 10,000 मेगावाट का ही उत्पादन हो रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने एक वीडियो संदेश में परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित उपयोग के महत्व पर जोर दिया क्योंकि पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *