सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

पाकिस्तान का कर दिया सूपड़ा साफ, अब भारत को हराने पर नजर; बांग्लादेश के कप्तान ने दी चेतावनी

2 मिनट पढ़ें

PAK vs BAN: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का घर में घुसकर किया सूपड़ा  साफ, 6 विकेटों से दूसरे टेस्ट में दी मात

 

पाकिस्तान का कर दिया सूपड़ा साफ, अब भारत को हराने पर नजर; बांग्लादेश के कप्तान ने दी चेतावनी

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के बाद बांग्लादेश की नजर भारत पर आ टिकी है. इसी महीने भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज खेली जानी है.

नजमुल शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दे दी है. यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज जीती है. इस ऐतिहासिक जीत से टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुंचा है, जो उसे भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा करने का प्रोत्साहन देगा. बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 19 सितंबर से शुरू हो रही है.

अब बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने उम्मीद जताई है कि पूरी टीम भारत के खिलाफ भी एकजुट होकर प्रदर्शन करना चाहेगी. उन्होंने कहा, “भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है. जिस तरह मेहदी हसन ने इन परिस्थितियों में गेंदबाजी में 5 विकेट लिए, वह बहुत सराहनीय प्रदर्शन रहा. उम्मीद है कि उनके अलावा शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम भी उसी प्रदर्शन को दोहरा पाएंगे.”

बांग्लादेश का भारत दौरा कब शुरू होगा?

बांग्लादेश टीम का भारत दौरा 19 सितंबर से शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच क्रमशः चेन्नई और कानपुर में खेले जाएंगे और उसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी. आज तक भारत और बांग्लादेश के बीच 13 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 11 बार टीम इंडिया विजयी रही है और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे थे. यानी बांग्लादेश के पास भारत के खिलाफ सीरीज में भी इतिहास रचने का मौका होगा. उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज 2022 में खेली गई, जिसमें टीम इंडिया ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था.

दोनों टीमों के लिए यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के हिसाब से काफी अहम होगी. WTC प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल भारत टॉप पर विराजमान है, वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *